दुबई. डेनमार्क की स्टार टेनिस खिलाड़ी कैरोलीन वोजनियाकी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे कितनी बिंदास हैं। दुबई ओपन में दम आजमाने से पहले उन्होंने वाइल्ड वादी वाटरपार्क में मस्ती कर खुद को रिलैक्स किया।
दुबई के इस शानदार वाटर पार्क में जैसी ही कैरोलीन एंटर हुईं, उनके ब्वॉयफ्रेंड और स्टार गोल्फर रॉरी मैक्इलरॉय ने उनके सामने चुनौती रखी कि वे यहां की सबसे ऊंचे वाटर स्लाइड में बैठने की हिम्मत नहीं कर सकतीं।
कैरोलीन ने अपने डार्लिंग के इस चैलेंज को सीरीयसली लेते हुए उसे अंजाम देने की ठान ली।
32 मीटर ऊंचे, 120 मीटर लंबे जुमेरा सीराह वाटर स्लाइड में बैठना कमजोर दिल वालों के बस की बात नहीं। वोजनियाकी ने अपना जिगरा दिखाते हुए इस खतरनाक स्लाइड को पूरा किया।
दुबई के सबसे खौफनाक वाटर स्लाइड्स में शुमार जुमेरा सीराह अपने राइडर्स को एक ट्रेप डोर से निकाल कर 70 डिग्री के एंगल पर 10 मीटर पानी के नीचे फेंकता है। वोजनियाकी ने इस खतरनाक राइड को पूरा कर अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर दी।
22 साल की वोजनियाकी अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले साल उन्होंने नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की नकल उतार कर सभी को हैरान किया था।
आगे क्लिक कर देखिए, कैरोलीन वोजनियाकी का खतरनाक खेल
21 फरवरी की खास खबरें