लंदन. उम्र भले ही अब फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम का साथ नहीं दे रही, लेकिन कमाई के मामले में अब भी वे दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही गोल दागने के मामले में आगे हों, लेकिन कमाई के मामले में वे अब भी बेकहम से बहुत पीछे हैं।
डेविड बेकहम दुनिया के सबसे धनी फुटबॉलर हैं। उनके पास 175 मिलियन पाउंड की संपत्ति है। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (115.5) दूसरे स्थान पर हैं। रियल मैड्रिड के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की संपत्ति 112 मिलियन पाउंड है।
धनी फुटबॉलरों की जारी ताजा सूची में ब्राजील के काका (66.5) चौथे व उनके हमवतन रोनाल्डिन्हो (63) पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। खिलाड़ियों की संपत्ति उनकी सैलेरी, विज्ञापन आय व एसेट्स के आधार पर आंकी गई है। शीर्ष 50 फुटबॉलरों की आय तो मालदीव जैसे देश की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है।
बेकहम दुनिया के उन चुनिंदा हस्तियों में शुमार हैं जिनका खुद का होटल सुईट है और साथ ही वे वाइनरी के मालिक भी हैं।
बैकहम ने 20 साल के अपने करियर में जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं, उसी के साथ उन्होंने दोनों हाथों से पैसे कमाए हैं।
आगे क्लिक कर जानिए, दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर बैकहम की विलासिता की पूरी दास्तां