विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Tennis >> Federer Eclipses Pete Samprass Ranking Record

लगातार मेहनत करता रहा बादशाह... और तोड़ डाला सालों पुराना रिकॉर्ड

Agency | Jul 17, 2012, 09:37AM IST
 
 

लंदन. रिकॉर्ड 17 ग्रैंडस्लैम खिताबों के विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 286 सप्ताह तक विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने रहने के अमेरिका के पीट सैम्प्रास के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। फेडरर ने विंबलडन फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर पिछले सप्ताह नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। वे दो वर्ष के अंतराल के बाद फिर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में अपना स्थान बरकरार रखने के साथ ही सैम्प्रास का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

30 वर्षीय स्विस मास्टर के नाम अब 287 सप्ताह नंबर एक खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। फेडरर ने कहा, "मुझे अपने बचपन के हीरो सैम्प्रास के रिकॉर्ड को तोडऩे पर बेहद खुशी महसूस हो रही है। सैम्प्रास महान खिलाड़ी हैं और उनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैं लंबे अरसे बाद नंबर वन बना हूं, इसलिए इस सिंहासन को आगे भी बरकरार रखना चुनौती होगी। मुझे नोवाक जोकोविक और राफेल नडाल से कड़ा मुकाबला करना होगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं इस परीक्षा में भी पास रहूंगा।"

फेडरर फरवरी 2004 में पहली बार विश्व रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर लक्ष्य निर्धारित किया था कि मुझे फिर से नंबर एक बनना है। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतनी जल्दी फिर से इस मुकाम पर पहुंच जाऊंगा।"

सैम्प्रास ने अपने 14 वर्ष के करियर में 14 ग्रैंडस्लैम जीते थे। अपना रिकॉर्ड टूटने पर उन्होंने कहा, "खेल में शीर्ष पर टिके रहना बहुत मुश्किल है। फेडरर ने अपने खेल और निरंतर अच्छे प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment