विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Hockey >> India Beat Pak In Azlan Shah Cup Hockey

AZLAN SHAH CUP: भारत की पाक पर धमाकेदार जीत, उम्मीदें कायम

agency | Mar 12, 2013, 18:33PM IST
 
 

इपोह। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए मंगलवार को 3-1 की जीत हासिल कर सुल्तान अजलान शाह हाकी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं हैं। 
 
भारत ने आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया से पहले दो मैचों में नजदीकी पराजय झेलने के बाद पाकिस्तान की चुनौती को शानदार अंदाज में ध्वस्त कर दिया। भारत की तीन मैचों में यह पहली जीत है जबकि पाकिस्तान को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 
 
 पांच बार के चैंपियन भारत को खिताबी मुकाबले की होड़ में बने रहने के लिए हर हाल में पाकिस्तान पर जीत हासिल करने की जरूरत थी और युवा भारतीय टीम ने इस निर्णायक मौके पर निराश नहीं किया। 
 
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत करते हुए तीसरे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर गोल दाग दिया। मोहम्मद इमरान की फ्लिक को मोहम्मद वकास ने डिफ्लेक्ट करगोल में पहुंचा दिया। 
 
भारत को इसके तीन मिनट बाद ही पहला पेनल्टी कार्नर मिला। पाकिस्तान के फरीद अहमद को अंपायर के फैसले का विरोध करने पर ग्रीन कार्ड दिखाया गया। भारत के युवा ड्रैग फ्लिकर रुपिन्दर पाल सिंह ने इस मौके पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। 
 
नौवें मिनट में भारत ने बढत बनाकर पाकिस्तान को दबाव में ला दिया। चेंगलनसाना ने बाएं छोर से कोणीय पास फेंका। पाकिस्तानी गोलकीपर ने अपने पैरों से गेंद को क्लीयर करने की कोशिश लेकिन आकाशदीप ने ऊंचे रिबाउंड पर भारत का दूसरा गोल दाग दिया।
 
 56 वें मिनट में मनदीप ने तीसरा गोल कर भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूरी रक्षापंक्ति ने भी शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान के सात पेनल्टी
कार्नरों पर शानदार बचाव किया। 
 
इस जीत के साथ भारत ने अंक तालिका में अपना खाता खोल दिया है। भारत के अब तीन मैचों में तीन अंक हो गए है। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया के छह अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया गोल औसत के आधार पर शीर्ष पर है व मलेशिया दूसरे स्थान पर।  एक अन्य मैच में गत  चैंपियन न्यूजीलैंड ने कोरिया को 3-0 से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
 
भारत अपनी इस पहली जीत के साथ छह टीमों के टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान के भी तीन अंक हैं लेकिन वह गोल औसत में पिछड़कर पांचवें स्थान पर है।
 
 कोरियाई टीम छठे और आखिरी स्थान पर है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला 14 तारीख को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। 
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment