विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Others >> IOC Suspends Indian Olympic Association

भारत को बड़ा झटका- ओलिंपिक संघ सस्पेंड, IOC ने दी सजा

1 of 6 Photos
नई दिल्ली. आखिर जिस बात का डर था वही हुआ। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के चुनावों में सरकारी हस्तक्षेप पर कड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को आईओए को ओलिंपिक आंदोलन से निलंबित कर दिया।
 
आईओसी के कार्यकारी बोर्ड की स्विट्जरलैंड के लुसाने में शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में आईओए को निलंबित करने का फैसला किया गया। आईओसी ने आईओए के चुनाव खेल संहिता के तहत कराने पर पहले ही नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि वह कार्यकारी बोर्ड की बैठक में भारत के निलंबन का प्रस्ताव पेश करेगा।
 
इस प्रतिबंध के बाद भारत ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में भारतीय झंडे के साथ हिस्सा नहीं ले पाएगा। हालांकि, इस प्रतिबंध का एथलीटों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। एथलीट आईओसी के बैनर के अंतर्गत यदि क्वालिफायर्स में अव्वल रहते हैं, तो वे ओलिंपिक जैसे बड़े इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं।
 
इस निलंबन का अर्थ है कि आईओसी को अब इंटरनेशल ओलिंपिक कमेटी से फंड नहीं मिल सकेंगे। साथ ही भारतीय अधिकारी किसी भी ओलिंपिक मीटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय खेल जगत के लिए यह एक तगड़ा झटका है।
 
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर जानिए पूरा विवाद, कैसे बिगड़ गया पूरा खेल...
ये भी पढ़ें- 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment