जब भूपति को खाने की टेबल पर मिला जिंदा सांप
Agency
| Dec 04, 2012, 09:32AM IST

कोलकाता. क्या आप विश्वास करेंगे कि डिनर में भी सांप परोसा जाता है। जी हां, बीजिंग में एक बार टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ ऐसा ही हुआ।
भूपति ने यहां एक कार्यक्रम में बताया कि एक बार डेविस कप मुकाबलों के दौरान चीन के एक रेस्त्रां में डिनर टेबल पर उनके सामने जिंदा सांप रखा गया और पूछा गया कि क्या उनके लिए इसे पकाया जाए। भूपति ने कहा कि किसी तरह दूसरी चीजों से उन्होंने पेट भरा।
उन्होंने कहा कि चीन में चाइनीज़ खाना उतना अच्छा नहीं मिलता, जितना कि भारत में। भूपति ने बताया, ‘विदेश दौरे पर भारतीय खाना मिलने से बड़ा सुख कुछ नहीं। मैं आम तौर पर विदेश में पास्ता खाना पसंद करता हूं।’






