मेड्रिड. बार्सिलोना के करिश्माई स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने रविवार को ला लीगा मैच में इस सत्र का अपना 86वां गोल
करने के साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक गोल करने का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने जर्मनी के
महान फुटबॉलर गर्ड म्यूलर के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।
अर्जेंटीना के 25 वर्षीय मैसी ने रियाल बेटिस में आड्रियानो से मिले पास पर 16वें मिनट में गोल करके म्यूलर के एक सत्र में 85 गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी की और फिर नौ मिनट बाद एक ओर गोल करके म्यूलर के 1972 में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
आगे क्लिक कर जानिए, फुटबॉल के नए जादूगर मेसी के कारनामों के बारे में...