विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Others >> Michael Schumacher Last Race In Indian Grand Prix

अपना आखिरी मुकाबला खेल रहा है रेसिंग का 'तेंडुलकर'

Dainikbhaskar.com | Oct 28, 2012, 15:45PM IST
 
 


खेल डेस्क. सात बार के फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर ग्रेटर नोएडा में हो रहे इंडियन ग्रांप्री में आखिरी बार रेसिंग के लिए उतरेंगे। उन्होंने रेसिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया है। मर्सिडीज टीम से नाता टूटने के बाद उन्होंने यह फैसला किया।


उनकी मर्सिडीज टीम ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि 2013 के सत्र की शुरुआत में शूमाकर की जगह ब्रिटेन के लुईस हेमिल्टन लेंगे। मर्सिडीज के इस फैसले के बाद 43 वर्षीय शूमाकर के पास कोई टीम नहीं रह जाएगी। शूमाकर ने किसी और टीम को ढूंढऩे की बजाए संन्यास लेने का ही फैसला कर लिया।
 
शूमाकर ने 2006 में भी फॉर्मूला वन रेसिंग से रिटायर होने का ऐलान किया था। तब वे फरारी टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़े रहे थे। 2009 में उन्होंने चोटिल फेलिप मासा के स्थान पर रेसिंग करने के लिए हामी भर दी। शूमाकर ने वापसी का प्रयास तो किया, लेकिन गर्दन में लगी चोट ने उन्हें लौटने नहीं दिया। इसके बाद 2010 में उन्होंने मर्सिडीज टीम के साथ तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट किया।
 
शूमाकर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर स्पोर्ट्स पर्सन हैं। उनसे आगे सिर्फ अमेरिकन गॉल्फर टाइगर वुड्स आते हैं। 
 
आइए, जानते हैं शूमाकर के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment