खेल डेस्क. पहलवानी, मार्शल आर्ट्स और कुश्ती जैसे ताकत दिखाने वाले खेल खेलना बच्चों का काम नहीं। हमारे समाज में यह माना जाता है कि महिलाएं ऐसे मुश्किकल खेलों से दूर ही रहें तो बेहतर। लेकिन अब वो समय नहीं रहा जब महिलाओं को सिर्फ बैडमिंटन जैसे नाजुक खेलों के लिए ही बेहतर समझा जाता है।
मर्दों की तरह औरतें भी कुश्ती और पहलवानी में न सिर्फ हिस्सा ले रही हैं, बल्कि दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। इनमें से कुछ फाइटर ऐसी भी हैं जिन्होंने मनचलों को सबक सिखाने के लिए इस कला को सीखा था, लेकिन अब वे इस स्पोर्ट में टॉप पर हैं।
मिक्सड मार्शल आर्ट्स जैसे मुश्किल खेल में भी महिला एथलीट्स अपनी चमक बिखेर रही हैं।
यदि हमारे देश में हर लड़की इस खेल के थोड़े से भी गुर सीख ले, तो यहां बलात्कार जैसे घिनौने अपराध खत्म हो जाएं।
अमेरिका में मिक्सड मार्शल आर्ट्स के खेल में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।
क्या है मिक्सड मार्शल आर्ट्स?
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक हाई एक्शन स्पोर्ट है जिसमें ब्राजील तथा जापान की विभिन्न मार्शल आटर्स का समावेश है। इसमें बॉक्सिंग व किकबॉक्सिंग से लेकर थाई किकबॉक्सिंग, कुश्ती के अलग-अलग स्टाइल्स, जियू-जित्सू आदि मार्शल आर्ट्स की तकनीकों का संगम देखने को मिलता है।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को कुछ ऐसी ही महिला मार्शल आर्ट्स स्टार्स से मुखातिब करवा रहा है, जिन पर राम सिंह जैसे घटिया आदमी बुरी नजर डालने से पहले ही आत्महत्या कर लें।
आगे क्लिक कर जानिए, मिक्सड मार्शल आर्ट्स में धूम मचाने वाली टॉप 20 फाइटर्स की खूबियां...