पुलिस ने उन सभी दलीलों को दरकिनार कर दिया है, जिसमें 26 वर्षीय पैरालंपियन द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को एक घुसपैठिया समझकर मारने की बात कही गई थी और स्थानीय मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक रीवा ने मौत के समय नाइटी पहनी हुई थी। पुलिस के सूत्रों का कहना है, हमें शक है कि शायद रीवा को बेडरूम में पहली गोली उनके पीछे मारी गई जिसके बाद वह भागकर बाथरूम में छुप गईं और उसके बाद पिस्टोरियस ने तीन और गोली मारी।