रीवा की मौत के मामले में बिजनेसमैन जस्टीन डिवारिस ने नया खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि रीवा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड ऑस्कर पिस्टोरियस ने उन्हें फोन किया था, जिसमें उन्होंने रोते हुए उनसे कहा था, 'मैंने अपने बाबा की हत्या कर दी है। ईश्वर मुझे माफ कर देना।'