मंगलवार से ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू हो चुके हैं। चार लाख डॉलर (करीब 2.5 करोड़) रुपए की इनामी राशि वाले इस प्रेस्टिजियस टूर्नामेंट में भारत को टॉप शटलर साइना नेहवाल और ज्वाला गुट्टा से काफी उम्मीदें हैं।
साइना जहां सिंगल्स मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगीं वहीं ज्वाला गुट्टा पर वुमन्स डबल और मिक्स्ड डबल में भारतीय अपेक्षाओं का दारोमदार रहेगा।
साइना हालांकि इस चैंपियनशिप में 2007 से लगातार भाग ले रही हैं लेकिन वे सेमीफाइनल से आगे नहीं पहुंच पाई हैं।
भारत के लिए बैडमिंटन के ग्रैंड स्लैम में से एक ऑल इग्लैंड बैडमिंटन चैंपियन को जीतने का कारनामा अब तक सिर्फ एक ही शख्स कर सका है। यह शख्स इस खूबसूरत बेटी के पापा हैं।
बॉलीवुड में अपने बिंदास स्टाइल से पापुलर हो चुकी हो चुकीं दीपिका भी कभी पापा की तरह टॉप शटलर बन नाम कमाना चाहती थीं।
आइए तस्वीरों में जाने इस शख्स और इसकी बेटी से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें, जिनसे आप हैं अनजान...