विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Tennis >> Radwanska Advances In Dubai Open Qf Tennis

DUBAI OPEN: पहले बहाया पसीना... फिर WINNER बनी ये हसीना

1 of 6 Photos
दुबई. गत चैंपियन एग्निस्जेका राद्वांस्का ने दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान की 18 वर्षीया युलिया पुतिनत्सेवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया। पहले सेट में पोलैंड की स्टार खिलाड़ी को काफी संघर्ष करना पड़ा।
 
यह सेट बारिश के कारण कुछ देर से शुरू हुआ। एक समय स्कोर 4-4 की बराबरी पर चल रहा था। युलिया ने भी दमदार खेल दिखाया। दूसरे सेट में भी युलिया एक समय 2-1 से आगे हो गई थीं, लेकिन राद्वांस्का ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
 
चोटिल अजारेंका बाहर : शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका ने एड़ी में दर्द के कारण टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को ही सेरेना विलियम्स को हराकर कतर ओपन टूर्नामेंट जीता था। अजारेंका ने कहा कि कतर ओपन में भी मैं दर्द निवारक लेकर खेल रही थी, लेकिन अब ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकती।
 
स्टोसर-क्विटोवा जीतीं : समांथा स्टोसर तथा पेट्रा क्विटोवा भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर दुबई ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया  की स्टोसर ने रूस की एकेटरिना मकारोबा को 6-3, 6-1 से हराया।
 
वे अब तक मकारोबा को 11 में से 10 मैचों में हरा चुकी हैं। एक अन्य मैच में चैक गणराज्य की क्विटोवा ने डेनिएला हंचुकोवा को 6-2,  6-1 से आसानी से हराया।

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment