रांची राइनोज ने जीती हॉकी इंडिया लीग
Bhaskar News | Feb 10, 2013, 22:15PM IST

रांची राइनोज ने अपने घरेलू मैदान पर लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली वेबराइडर्स को 2-1 से हरा कर पहली हॉकी इंडिया लीग जीत ली। हाफ टाइम तक दिल्ली वेवराइडर्स 1-0 से आगे थी। दिल्ली के लिए मैच के 25वें मिनट में साइमन चाइल्ड ने यह गोल किया। मैच के 55वें मिनट में रांची ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। आठ मिनट बाद एक और गोल कर रांची ने बढ़त ले ली। इसके बात मैच में कोई गोल नहीं हुआ।
इससे पहले तीसरे स्थान के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को मात दी






