मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का क्रिकेट करियर भले ही अंतिम दौर में है लेकिन खेलों के प्रति उनकी दीवानगी कम होती दिखाई नहीं दे रही है। ओलंपिक में मैडल विजेताओं को भी बधाई देने में न सिर्फ वे सबसे आगे रहे थे बल्कि उन्हें उत्साहित करने सचिन ने गिफ्ट भी दिए थे।
टॉप इंडियन शटलर सायना नेहवाल को तो लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मैडल जीतने पर सचिन ने बीएमडब्ल्यू तक भेंट की थी।
अब सचिन देश में बैडमिंटन को लेकर कुछ खास करने का विचार बना रहे हैं। इस संबंध में बातचीत अंतिम दौर में है।
तस्वीरों में देखिए आखिर क्या खास करेंगे सचिन और कैसे मिलेगा इससे बैडमिंटन को फायदा...