नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ 40 करोड़ रुपए का अनुबंध कर नया इतिहास रच दिया। इस करार के साथ ही वे देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली गैर-क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं।
साइना ने अपने बेहतरीन खेल से ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कि महेश भूपति, सानिया नेहवाल और विश्वनाथन आनंद जैसे स्टार्स नहीं कर पाए।
तीन साल के अनुबंध को हासिल करने के बाद साइना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि रीति स्पोर्ट्स जैसी बड़ी कंपनी ने मेरे साथ करार किया है। यह कंपनी टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह जैसे दिग्गजों को मैनेज करती है जो कि बड़ी बात है।"
साइना ने हाल ही में संपन्न हुए लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया था।
आइए, तस्वीरों में जानते हैं साइना नेहवाल के करियर पर...