'पायलट' साइना भरेंगी उड़ान!
Agency
| Sep 22, 2012, 08:38AM IST

नई दिल्ली. स्टार शटलर साइना नेहवाल अगले सप्ताह वायुसेना के किरण एमके-2 एयरक्राफ्ट से उड़ान भर सकती हैं। वायुसेना ने इसकी योजना बनाई है।
ओलिंपिक खेलों की पदक विजेता साइना अगले सप्ताह आंध्रप्रदेश के डिंडीगल ट्रेनिंग एकेडमी जाने वाली हैं। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि साइना के किरण एमके-2 एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने की योजना है। इस एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल एकेडमी के युवा पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए होता है। वायुसेना युवाओं को प्रेरित करने के लिए खेल सितारों को अपने साथ जोड़ती रही है। इसी क्रम में सचिन तेंडुलकर को ग्रुप कैप्टन के मानद पद से सम्मानित कर चुकी है।








