विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Tennis >> Sania Mirza And Shoaib In Nach Baliye

PIX: शौहर का दावा, पाकिस्तान से कभी नहीं खेलने दूंगा सानिया को

1 of 15 Photos
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की चाहत है कि सानिया हमेशा भारत के लिए ही खेलें। डांस शो नच बलिए में सानिया के साथ हिस्सा ले रहे मलिक ने इस बात से सभी को चौंका दिया।
 
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने अप्रैल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर सभी फैन्स को हैरान कर दिया था। शुरुआत में तो इस लव स्टोरी का कड़ा विरोध हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे सभी ने इस कपल को अपना लिया। 
 
भारतीय ओलिंपिक संघ के बर्खास्त होने के बाद मलिक से जब पूछा गया कि क्या अब सानिया ओलिंपिक में पाकिस्तान की ओर से खेलेंगी, तो उन्होंने कहा, "नहीं, कभी नहीं। देखिए, मेरा यह मानना है कि सानिया की पहचान भारत से है। इसलिए मैं कभी नहीं चाहूंगा कि वे पाकिस्तान के लिए खेलें। मेरे हिसाब से आपका मुल्क जो आपको प्यार और मोहब्बत देता है वह आपकी नेशनालिटी बदलने के बाद भी कम नहीं होता।"
 
सानिया और शोएब डांस रियालिटी शो नच बलिए के पांचवें सीजन में बतौर गेस्ट जोड़ी परफॉर्म करेंगे। 
 
सानिया ने इस शो के बारे में कहा, "मुझे बिल्कुल भी डांस नहीं आता। मुझे फिल्म देखना पसंद है लेकिन मेरा डांस बहुत खराब है। शोएब बहुत अच्छा नाचते हैं। उनके कारण हमारी जोड़ी अच्छा परफॉर्म करेगी।"
 
सानिया इस साल पूरी तरह ग्लैमर में डूबी नजर आईं। साल के शुरुआत में उन्होंने अपने हबी शोएब के साथ वेलेंटाइंस डे स्पेशल फोटोशूट करवाया था। उसके बाद कभी फैशन शो में तो कभी टीवी शो में वे अपना जलवा बिखेरती नजर आईं।
 
आगे क्लिक कर देखिए, सानिया के 2012 में 14 अलग-अलग ग्लैमरस अवतार

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment