विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Tennis >> Sania Mirza Tweet On America Firing

अमेरिका में हुई अंधाधुंध फायरिंग, सहम गईं सानिया

Dainik Bhaskar News | Aug 25, 2012, 09:54AM IST
 
 


न्यूयॉर्क। मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के समीप हुई गोलीबारी के बाद अमेरिका एक बार फिर दहल गया। यह गोलीबारी जहां हुई, वहां से थोड़ी ही दूर पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा होटल में ठहरी हुई हैं।

 

उन्होंने ट्वीट करके कहा, "मेरे होटल से कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। यह सोचकर ही सिहर उठती हूं कि इस दुनिया में ऐसा कोई स्थान नहीं है जो सुरक्षित हो। दुआ करती हूं कि बाहर सब जल्द से जल्द ठीक हो जाए।"

 

उल्लेखनीय है कि सानिया यूएस ओपन में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क आई हुई हैं। उनके साथ रोहन बोपन्ना भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। साल का आखिरी ग्रेंड स्लेम 27 तारीख से शुरू होगा।

 

पिछले साल रूसी पार्टनर एलीना वेस्नीना के साथ खेलते हुए सानिया यूएस ओपन के डबल्स मुकाबलों के थर्ड राउंड तक पहुंची थीं।  इस साल वे अमेरिकी टेनिस सनसनी बेथनी माटेक-सैंड्स के साथ जोड़ी बना कर खेलेंगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment