ब्रिस्बेन. भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने नए साल की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने बेथानी माटेक सैंड्स को पार्टनर बनाकर डब्ल्यूटीए ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिताब जीत लिया है।
दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बेथानी ने चौथी वरीयता प्राप्त अन्ना लीना ग्रोएनफेल्ड (जर्मनी) और क्वेता पेशके (चेक रिपब्लिक) को 4-6, 6-4,10-7 से हराया। सानिया के कॅरियर का यह 15वां खिताब है। विजेता जोड़ी को 51 हजार डॉलर इनाम में मिले।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे सानिया ने दिखाया ऑस्ट्रेलिया में जलवा...