दोहा. दूसरी सीड अमेरिका की सेरेना विलियम्स और तीसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा ने कतर ओपन टेनिस के तीसरे दौर में जगह बना ली है। पांचवी वरीय जर्मनी की एंजलिक कर्बर को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
सेरेना ने रूस की दारिया गावरिलो को 6-2,6-1, शारापोवा ने फ्रांस की कैरोलीन गार्शिया को 6-3, 6-2 से हराया। एंजेलिक कर्बर को हमवतन मोना बार्थेल ने 6-1,6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। इन्हें अमेरिका की लीसा रेमंड और ऑस्ट्रेलिया की समंथा स्टोसर के हाथों 4-6, 2-6 से हार झेलनी पड़ी।
आगे क्लिक कर देखिए, कतर ओपन की ताजा तस्वीरें