साओ पाउलो. टेनिस क्वीन सेरेना विलियम्स किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं। जिस प्रकार अपने दमदार खेल से उन्होंने टेनिस जगत में अपनी धाक बना रखी है, उसे देखते हुए उनके आलोचक और मजाक उड़ाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
ब्राजील में हुए एक फ्रेंडली मैच के दौरान डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियाकी ने सेरेना का मजाक उड़ाया। मारिया शारापोवा के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने पैडिंग कर खुद को सेरेना के साइज का दिखाने का प्रयास किया।
टेनिस खिलाड़ी अकसर एक दूसरे की नकल उतारते नजर आते हैं। वोजनियाकी ने यह पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वे राफेल नडाल के बेहोश होने की नकल भी उतार चुकी हैं।
आगे क्लिक कर देखिए, कब-कब सेरेना को होना पड़ा इस तरह के भद्दे मजाक और कमेंट्स का शिकार...