नंबर 1 पर लौट कर भी दो बार रचा इतिहास
8 सितंबर 2008 को सेरेना जब वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग पर आयी थीं, तब उन्होंने 5 साल और 1 महीने के अंतराल के बाद यह कारनामा किया था। दोबारा नंबर 1 खिलाड़ी बनने में इतना लंबा अंतराल प्रोफेशनल टेनिस के इतिहास में किसी खिलाड़ी ने नहीं लिया।
2013 में जब वे छठी बार नंबर 1 बन रही हैं, तब भी अव्वल रैंकिंग पर आने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है।