नहीं गईं कभी स्कूल
सेरेना विलियम्स का जन्म 26 सितंबर 1981 को अमेरिकी शहर मिशगन में हुआ था। उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स भी टेनिस की दिग्गज खिलाडी हैं।
जब सेरेना बहुत छोटी थीं, तब उनका परिवार मिशिगन से कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गया। उनके पिता रिचर्ड विलियम्स और मां ओरासीन प्राइस ने उन्हें कभी स्कूल नहीं भेजा। सेरेना और वीनस ने घर पर रहकर ही शिक्षा ग्रहण की। उनके माता-पिता ही उनके टेनिस कोच भी रहे।