विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Tennis >> Sharapova Loses To Li Na In Australian Open Semis

PHOTOS: चुलबुली 'चीनी' के आगे फेल हुई रूसी हसीना

1 of 18 Photos

मेलबर्न. खेल जगत में रिकॉर्ड्स खिलाड़ी का रुतबा तो बढ़ाते हैं, लेकिन पुराने कीर्तिमान वर्तमान के मुकाबलों को जितवाने में मदद कभी नहीं करते। कुछ ऐसा ही हाल रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा का हुआ है। साल के पहले ग्रेंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमी फाइनल में उन्हें चीन की ली ना ने सीधे सेटों में हरा कर खिताबी मुकाबले तक का सफर पूरा कर लिया।

शारापोवा ने सेमी फाइनल तक पहुंचने तक के सफर के दौरान रिकॉर्ड 9 गेम गंवाए थे। पहले दो मैचों में उन्होंने बिना एक भी गेम हारे डबल बेगल का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन सेमी फाइनल मुकाबले में चीनी स्टार ने उनके इस रिकॉर्ड की बैंड बजा दी।

शारापोवा को सेमी फाइनल मैच में 2-6, 2-6 से सीधे सेटों में शिकस्त झेलनी पड़ी। जिस शारापोवा ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए 30 गेम जीतते हुए कुल 9 गेम गंवाए थे, वही शारापोवा अहम मैच में तीन या चार नहीं बल्कि पूरे 12 गेम हार गईं।

ली ना का फाइनल में सामना वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका से होगा। अजारेंका ने अमेरिकी टेनिस सनसनी स्लोएन स्टीफन को 6-1, 6-4 के स्कोर के साथ सीधे सेटों में हरा कर फाइनल में जगह बनाई।

आगे क्लिक कर देखिए, ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट 2013 के सेमी फाइनल मुकाबलों की एक्शन तस्वीरें


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment