करीब सवा दो करोड़ की इनामी राशि वाले बैडमिंटन के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप में क्वालीफाइंग राउंड का पहला दौर भारत के लिए मिली-जुली सफलता लेकर आया है। पुरुष एकल में सौरव वर्मा व मिक्स्ड डबल में अक्षय देवाल्कर और प्रांदया गडरे ने मुख्य दौर में जगह बना ली।
वहीं ज्वाला गुट्टा और प्राजक्ता सावंत के साथ प्रांदया गडरे व अश्विनी पोनप्पा मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाईं।
भारत की सबसे बड़ी उम्मीद और वर्ल्ड नंबर -2 सायना नेहवाल को मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिला है।
दूसरी ओर मिक्स्ड डबल में अभी तरुण कोना -अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा- वी दीजू को अभी अपने मुकाबले खेलने हैं।
इस बार भारत को उभरती हुई शटलर अश्विनी पोनप्पा से भी काफी उम्मीदें हैं और अश्विनी भी इस चैंपियनशिप को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इसके अलावा आईपीएल की तर्ज पर होने जा रही बैडमिंटन प्रीमियर लीग में भी हैदराबाद समेत अन्य फ्रेंचाइजी की निगाहें भी अश्विनी पर लगी हुई हैं।
अश्विनी की स्पोर्ट्स और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ और बातों को जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें...