खेल डेस्क. खेल और प्यार का गहरा नाता है। एक खिलाड़ी को मैच के दौरान फिजिकल के साथ ही मेंटल स्ट्रेंथ की भी जरूरत होती है। हार के बाद होने वाले हार्टब्रेक से लेकर जीत के बाद आने वाली खुशी तक प्लेयर्स के साथ होते हैं उनके रियल लाइफ पार्टनर्स।
टेनिस और लव का तो वैसे भी खास कनेक्शन होता है। किसी भी खिलाड़ी का स्कोर जब 0 होता है तो उसे 'जीरो' बोलने की जगह 'LOVE' कहा जाता है।
शायद इसी वजह से टेनिस प्लेयर्स कभी भी अपने इमोशंस को दिखाने में कंजूसी नहीं करते। फिर चाहे बात गुस्से की हो या प्यार की, वे हर बार खुद को जाहिर कर देते हैं।
वेलेंटाइन्स डे से ठीक पहले मनाए जाने वाले KISS DAY पर पेश हैं कुछ मशहूर टेनिस स्टार्स कपल्स, जिनका प्यार बना इतिहास...