फ्लोरिडा. गोल्फ के पूर्व शीर्ष खिलाड़ी 37 वर्षीय टाइगर वुड्स अपनी तलाकशुदा पत्नी एलिन नारदेग्रेन से फिर विवाह करना चाहते हैं। वे इसके लिए और 20 करोड़ डॉलर (11 अरब,55 करोड़ रु.) का भुगतान करने को भी तैयार हैं। तलाक देते समय वुड्स ने 11 करोड़ डॉलर (6 अरब, 5 करोड़ रु.) का भुगतान किया था।
टाइगर वुड्स के इस बदलते चाहत की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वुड्स के सचिव के अनुसार वुड्स अपनी पत्नी एलिन (33 वर्षीय) , बेटी सामंता ( 5 वर्ष) और बेटे चार्ली (3 वर्ष) के बिना रह नहीं पा रहे हैं।
टाइगर वुड्स भले ही भावुक हो रहे हैं लेकिन वुड्स पर एलिन भरोसा नहीं कर पा रही हैं। वुड्स ने दर्जनों महिलाओं से संबंध रखा था जिसकी जानकारी पत्नी एलिन को नहीं थी। टाइगर और एलिन की शादी के पांच वर्ष बाद 2010 में उनकी शादी तब तलाक में बदल गई जब एलिन को पता चला कि टाइगर उसे लगातार धोखा दे रहे थे और दूसरी औरतों के साथ डेटिंग पर जा रहे थे।
तलाक के बाद टाइगर ने कई महिलाओं के साथ डेटिंग की, लेकिन वे किसी भी रिश्ते में टिक नहीं पाए।
आगे क्लिक कर देखिए, टाइगर वुड्स की टॉप 7 गर्लफ्रेंड्स के नाम...