विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Tennis >> World Number 1 Azarenka Lands Herself In Controversy At Australian Open

PICS: दुनिया की नंबर 1 टेनिस परी भी सरेआम कर गई CONTROVERSY

1 of 9 Photos

मेलबर्न. टेनिस की नंबर 1 महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद विवादों में फंस गई हैं। अमेरिकी सनसनी स्लोएन स्टीफन्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने निर्णायक गेम से ठीक पहले मेडिलक टाइम-आउट लिया था।

उनकी इस हरकत की दुनिया भर के मीडिया में आलोचना हो रही है। अजारेंका ने फाइनल में पहुंचने के लिए स्लोएन को 6-1, 6-4 से हराया। खिताबी भिड़ंत में उनका सामना चीन की ली ना से होगा।

विक्टोरिया ने पहला सेट बड़ी आसानी के साथ 6-1 से जीत लिया था। 15 बार की ग्रेंड स्लेम विजेता सेरेना विलियम्स को शिकस्त देकर सेमी फाइनल तक का सफर तय करने वाली स्लोएन ने दूसरे सेट में दम दिखाते हुए अजारेंका को विनिंग गेम जीतने के लिए मेहनत करवाई थी। 

दूसरे सेट में जब विक्टोरिया 5-3 से आगे थीं, तब उन्हें लगातार दूसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल तक पहुंचने के लिए महज एक और गेम की जरूरत थी। स्लोएन ने दम दिखाते हुए अगला गेम बड़ी मशक्कत के साथ जीत लिया। इसके तुरंत बाद विक्टोरिया ने मेडिलक टाइम आउट ले लिया।


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment