साउ पालो. डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियाकी को सेरेना विलियम्स का मजाक उड़ाना भारी पड़ सकता है। दुनियाभर के टेनिस खेल प्रेमियों ने उनकी हरकत को नस्लीय करार दिया है।
कैरोलीन ने ब्राजील में हुए एक फ्रेंडली टेनिस मैच के दौरान अपने ब्रा और पैंट में टॉवेल भर कर सेरेना विलियम्स का मजाक उड़ाया था। वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों ने तो इसे सिर्फ एक मजाक के तौर पर देखा, लेकिन टेनिस फैन्स ने इसे रंगभेद करार दिया।
ब्लॉगर्स ने कैरोलीन की हरकत को नस्लीय करार देते हुए लिखा है कि गोरे लोग सिर्फ अश्वेत खिलाड़ियों का मजाक उड़ाना चाहते हैं। सेरेना विलियम्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद सिर्फ उनके फिगर पर निशाना साधा गया।
यह पहली बार नहीं है जब वोजनियाकी ने अपनी हरकतों से खेल को शर्मसार किया है।
आगे क्लिक कर जानिए, कब-कब डेनमार्क की यह टेनिस सुंदरी रही विवादों की जड़ा...