गुवाहाटी. वनडे क्रिकेट के डोमेस्टिक टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी के सेमी फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली।
गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में हुए इस घरेलू मैच को एक घटिया वर्ल्ड रिकॉर्ड ने आम से खास बना दिया।
मुंबई के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने 17 गेंदों का ओवर डाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सीमित ओवरों के मुकाबले में ऐसी घटिया गेंदबाजी 9 साल पहले पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद समी ने की थी।
17 गेंदों का एक ओवर होगा, ऐसा शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था, लेकिन गेंदबाजों की लगन ने इसे दो बार संभव बनाया।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे मुंबई के इस छोरे ने कर डाला पाकिस्तानी जैसा शर्मनाक काम...