सचिन का 'जवां जोड़ीदार' बनने से 23 रन दूर है यह अंग्रेज
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 12:52(03/02/12)
खेल डेस्क. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज और वनडे टीम के कप्तान एलिस्टर कुक एक नए कीर्तिमान की दहलीज पर खड़े हैं। एलिस्टर कुक टेस्ट करियर में 6 हजार रन पूरे करने से महज 23 रन दूर हैं। 23वां रन बनाते ही वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरा करने के मामले में सबसे युवा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के नाम है। सचिन ने महज 26 साल और 313 दिन की उम्र में यह आंकड़ा छू लिया था। सचिन ने अपने करियर के 76वें टेस्ट में 6000 रन पूरे किए थे।
एलिस्टर कुक ने अबतक खेले 74 टेस्ट मैचों में 48.99 की औसत से 5,977 रन बनाए हैं। उनके नाम 19 शतक और 27 अर्धशतक भी दर्ज हैं।