खेल डेस्क. कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक पारी का गवाह बन गया। इस बार इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने सेंचुरी मार कर एक नया इतिहास रच दिया।
वे टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू से लगातार पांच शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है।
टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज भले ही बेबस दिखे, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने हर तरह की पिच पर खेल कर यह दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट में अगला सचिन तेंडुलकर बनने का दम सिर्फ उनमें है।
आगे क्लिक कर जानिए, एलिस्टर कुक के कारनामे से कैसे गुलजार हुआ कोलकाता का ईडन गार्डन्स...