PHOTOS : तीन टर्निंग प्वाइंट, चार रिकॉर्ड और शाहरुख की बेटी का लक!

पांच साल में पहली बार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल चैंपियन बनी है। इस जीत से ममता बनर्जी भी उत्साहित हैं और मंगलवार को ईडन गार्डन में भव्य जलसा करवा रही हैं। उधर, एमसीए भी शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में घुसने पर पांबदी लगाने का अपना फैसला वापस ले सकता है।
तीन टर्निंग प्वाइंट
रविवार को चेन्न्ई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। कालिस की मांसपेशी खिंचने और उनके बेन हिल्फेनहॉस की गेंद पर आउट होने से टीम धोनी को लगा कि ट्रॉफी उनके खाते में आ जाएगी। जब वह डगआउट में लौट रहे थे तब कोलकाता को 7 गेंद पर 16 रन चाहिए थे, लेकिन हिल्फेनहॉस की नोबॉल उनके लिए वरदान साबित हो गया। अगर यह नो बॉल नहीं होता तो शाकिब कैच आउट हो जाते। एक विकेट और एक गेंद बचने के साथ ही कोलकाता को तीन रन भी अतिरिक्त मिल गए। अगली गेंद पर शाकिब के चौके से शाहरुख की टीम की स्थिति सुधर गई। इसके बाद कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। तीसरी और चौथी बॉल पर मनोज तिवारी ने चौका जड़कर कोलकाता को खिताबी जीत दिला दी (देखें तस्वीरें)।
खराब गेंदबाजी 191 रन के लक्ष्य को भी रोक पाने में नाकाम रही चेन्नई सुपर किंग्स की कमजोर कड़ी उसकी गेंदबाजी रही। उसके प्रमुख गेंदबाज ब्रावो 3.4 ओवर में 13.36 की औसत से 49 रन दिए।
कैलिस का कैच छूटना 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर माइकल हसी ने खतरनाक जैक्स कैलिस का कैच छोड़ दिया। अगर कैलिस आउट हो जाते, तो केकेआर संघर्ष करने पर मजबूर हो सकती थी।
चार रिकॉर्ड
आईपीएल-5 में कोलकाता नाइट रइडर्स की विकेटों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत रही। आईपीएल में कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ 10 मैच खेले हैं। चार में उनकी जीत तो छह में हार हुई हे। आईपीएल फाइनल में कोलकाता का5 विकेट पर 192 रनों का सबसे सफल चेज़ रहा। उनसे पहले ऐसा कारनामा राजस्थान ने 1 जून, 2008 को मुंबई में चेन्नई के खिलाफ 7 विकेट पर 161 रन बना कर किया था। रविवार के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (5 विकेट पर 192 रन) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले चेन्नई ने 28 मई, 2011 को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे।
फाइनल में कोलकाता का स्कोर इस आईपीएल टूर्नामेंट में भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले 28 अप्रैल को कोलकाता में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 3 विकेट पर 189 रन बनाए थे। चेन्नई (190/3) ने आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाया। इससे पहले 18 मई, 2009 को सेंचुरियन में 3 विकेट पर 188 रन बने थे।
मनविंदर बिस्ला और जैक कालिस ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की जो साझीदारी निभाई, वह आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझीदारी है। आईपीएल में कोलकाता की यह दूसरी सर्वाधिक बड़ी साझीदारी है। आईपीएल के फाइनल में दूसरे विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझीदारी है। बिस्ला (48 गेंदों पर 89) का ट्वेंटी-20 में सर्वाधिक स्कोर रहा। ट्वंटी-20 में यह उनका चौथा और आईपीएल में दूसरा अर्द्धशतक रहा। इससे पहले 16 मार्च, 2010 को उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 75 रन बनाए थे।
सुरेश रैना आईपीएल-2012 में 25.94 की एवरेज के साथ 441 रन जुटा कर चेन्नै के लीडिंग बैट्समैन बने। आईपीएल-5 में रैना (441), पलेसिस (398), ब्रावो (371), धोनी (357) और विजय मुरली (336) चेन्नै के टॉप स्कोरर रहे। रैना पहले ऐसे बैट्समैन बन गए जिन्होंने आईपीएल के हर सीज़न में 400 या अधिक रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में रैना के नाम रिकॉर्ड 2254 रन हैं। उन्होंने यह रन 81 मैचों में 33.64 की एवरेज के साथ बनाए। सुनील नारेन 15 मैचों में 13.50 की एवरेज के साथ 24 विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजे गए। आईपीएल में 20 या अधिक विकेट लेने वाले नारेन कोलकाता के पहले बोलर हैं।
शाहरुख की बेटी रही लकी!शाहरुख की बेटी सुहाना जिस मैच में भी मौजूद रहीं, उसमें केकेआर को जीत मिली। रविवार के मैच में भी वह मौजूद थीं। अंतिम क्षणों में मैच इस स्थिति में पहुंच गया था कि कुछ कहना मुश्किल था। लेकिन आखिर में जीत केकेआर की हुई।






