विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Arjun Tendulkar Blistering Maiden Century In Mumba

फिर दिखा जूनियर तेंडुलकर का जलवा, जड़ा ताबड़तोड़ शतक

Agency | May 28, 2012, 14:31PM IST
 
 

मुंबई. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन शायद अपने पापा से दो कदम आगे निकले की फिराक में हैं। इसलिए वो बतौर ऑलराउंडर अपनी छवि बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिशन के अंडर-14 ट्रायल्स में अर्जुन ने 124 रन की बेहतरीन पारी खेली।

कुछ माह पहले उन्होंने एक मैच में विकेटों की झड़ी लगाई थी और अब बल्ले से जौहर दिखाने में सफल रहे।

अर्जुन ने यह शतक सुंदर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अंडर-14 समर वैकेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में खार जिमखाना की ओर से खेलते हुए गोरेगांव सेंटर के खिलाफ लगाया। उनकी पारी की बदौलत खार जिमखाना टीम एक पारी और 21 रन से जीतने में सफल रही।

अर्जुन ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। खब्बू बल्लेबाज अर्जुन ने इससे पहले हुए मुकाबले में 64 रन बनाए थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment