अश्विन करने जा रहे थे टी-20 का सबसे अनोखा रनआउट, लेकिन...
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 15:10(03/02/12)
खेल डेस्क. क्या आपको कपिल देव का वो किस्सा याद है जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पीटर कर्स्टन को अनोखे तरीके से रन आउट किया था। कुछ वैसा ही कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच में आर अश्विन ने भी करने का प्रयास किया। हालांकि वो सफल नहीं हो सके।
हुआ कुछ यूं कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर डेविड हसी गेंद डलने से पहले ही क्रीज के बाहर आ गए। अश्विन ने मौका देखते हुए उन्हें रन आउट करने के लिए गिल्लियां बिखेर दी।
हसी क्रीज से काफी बाहर जा चुके थे, लेकिन उन्होंने चालाकी दिखाते हुए तुरंत अपना बल्ला क्रीज के अंदर टिका दिया।
चूंकि हसी क्रीज के अंदर थे इसलिए वो आउट नहीं हो सके।
साल 1992-93 में हुए पोर्ट एलिजाबेथ वनडे में कपिल देव ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पीटर कर्स्टन को ऐसे आउट किया था।
इस तरह के रन आउट का नाम भारत के पूर्व खिलाड़ी वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। वीनू मांकड़ ने सबसे पहले 13 दिसंबर 1947 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में बिल ब्राउन को ऐसे आउट किया था।