केप टाउन. केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन विकटों का पतझड़ लग गया। पहली पारी में 284 रन बनाने के बाद आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात्र 96 रन पर आल ऑउट कर दिया।
लेकिन आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी मे जो हो रहा है उसकी किसी भी क्रिकेट पंडित ने कल्पना नहीं की होगी। आस्ट्रेलिया के 9 विकेट मात्र 21 रन के स्कोर पर गिर गए हैं। ऐसी संभावना है कि आस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे कम स्कोर पर आउट हो जाए। टेस्ट क्रिकेट इतिहास का न्यूनतम स्कोर 26 रन है।