विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Australia Beat West Indies By 2-0 In Test Cricket

कप्तान क्लार्क का करारा पंच... और जीत गए कंगारू

Agency | Apr 28, 2012, 13:14PM IST
 
 

रोसियू. कप्तान माइकल क्लार्क (86 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन 75 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज के सामने 370 रन का लक्ष्य रखा था जिसके पीछा करते कैरेबियाई टीम शिवनारायण चन्द्रपाल (69) और कप्तान डैरेन सैमी (61) के अर्धशतकों के बावजूद 96.3 ओवर में 295 रन पर सिमट गई। आखिरी बल्लेबाज शेन शिलिंगफोर्ड ने अविजित 31 रन बनाए।

वेस्ट इंडीज ने चौथे दिन के पांच विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के सराहनीय संघर्ष के बावजूद लक्ष्य बहुत दूर रह गया। टीम लंच से पहले ही आउट हो गई।

नरसिंह देवनारायण अपने 11 रन के स्कोर में दो रन जोडकर 13 रन पर आउट हो गए। देवनारायण को क्लार्क ने अपनी गेंद पर कैच किया। नाथन लियोन ने कार्लटन बॉग (12) और कैमर रोच (दो) के विकेट झटक लिए। क्लार्क ने रवि रामपाल (11) को आउट किया जबकि लियोन ने सैमी का विकेटलेकर कैरेबियाई संघर्ष समाप्त कर दिया।

क्लार्क ने 86 रन पर पांच विकेट और लियोन ने 87 रन पर तीन विकेट लिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment