विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Australia On Verge Of Losing Top ODI Team Ranking

अंग्रेजों ने चखाया ऐसा मजा, खतरे में आ गई कंगारुओं की बादशाहत

Agency | Jul 09, 2012, 16:13PM IST
 
 

लंदन. इंगलैंड से पांच वनडे मैचों की सीरीज में 0-3 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की लंबे समय से वनडे क्रिकेट पर चली आ रही बादशाहत खतरे में पड़ गई है।

वर्ल्ड नंबर वन वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया इंगलैंड के खिलाफ हो रही वनडी सीरीज हार चुका है, जिससे उसे तीन रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के 123 रेटिंग प्वाइंट थे, लेकिन अब उसके 120 रेटिंग अंक हो गये हैं।

इंगलैंड को पहले तीन वनडे जीतने पर चार रेटिंग अंकों का फायदा मिला और वह 116 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद भारत (117) के नजदीक पहुंच गया है। सीरीज शुरू होने से पहले इंगलैंड और श्रीलंका एक बराबर 112 रेटिंग अंकों पर थे, लेकिन दशमलव के बाद की गणना में इंगलैंड चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर था। मौजूदा सीरीज के शेष दो मैचों में जीत इंगलैंड को भारत (117) और दक्षिण अफ्रीका (118) से आगे ले जा सकती है।

इस बीच वेस्टइंडीज घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड से पहले दो वनडे जीतने की बदौलत न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वेस्टइंडीज को इन दो जीत से दो रेटिंग अंकों का फायदा हुआ और उसके 87 अंक हो गये हैं, जबकि न्यूजीलैंड को तीन रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ और उसके 83 अंक हो गये हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment