विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Hockey >> Australian Hockey Star Dead After Ball Accident

...और खेल के मैदान में जिंदगी की जंग हार गई ये हसीना

Agency | May 08, 2012, 10:54AM IST
 
 

सिडनी. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई स्टेट हॉकी लीग में रविवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई। 24 वर्षीया एलिजाबेथ वाटकिंस नॉर्थ कोस्ट रेडर्स क्लब की ओर से मैदान पर थीं। उनकी बड़ी बहन कैथ कैरोल भी टीम में शामिल थीं। पहले हाफ के बीच में गेंद उनकी स्टिक से लगकर उछली और उनके सिर के पीछे जा लगी। वे मैदान पर ही बेहोश हो गईं। मैदान पर प्राथमिक उपचार के बाद जब उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने दम तोड़ दिया।

हॉकी ऑस्ट्रेलिया के सीईओ मार्क एंडरसन ने बताया कि इस खेल में ऐसे हादसे काफी कम देखने को मिलते हैं, फिर भी हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दुखद घड़ी में हम एलिजाबेथ के परिवार के साथ हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जैमी ड्वेयर ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इस हादसे की खबर सुनकर सदमे में हूं। यह हॉकी जगत के लिए काफी दुखद दिन रहा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment