‘चोट’ खाए सचिन को मिली दोहरी खुशी

नई दिल्ली. सचिन तेंडुलकर को दोहरी खुशी मिली है। आईपीएल 5 के पहले मैच में सचिन की टीम मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न पुरस्कार के लिए तेंडुलकर के नाम की सिफारिश की।
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने गत चैंपियन चेन्नई को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि सचिन इस मैच में टीम की कप्तानी नहीं कर रहे थे। आईपीएल शुरू होने से पहले ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था और अब टीम की कमान हरभजन सिंह के हाथ में है लेकिन पहले ही मैच में गत चैंपियन के खिलाफ टीम की धमाकेदार जीत से सचिन भी बेहद उत्साहित हैं।
सचिन की टीम मुंबई इंडियंस पहले ही मैच में आठ विकेट से जीत गई लेकिन मास्टर ब्लास्टर एक बार फिर चोटिल हो गए। चेन्नई के गेंदबाज डग बोलिंजर ने असामान्य उछाल वाली गेंदें फेंकी। इन गेंदों से एक बार रोहित शर्मा तो एक बार सचिन को चोट लगी। रोहित को इस चोट से ज्यादा दिक्कत तो नहीं हुई लेकिन सचिन की उंगलियों में एक बार फिर चोट लगने से वो ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए।
महाराष्ट्र सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न पुरस्कार के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के साथ राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण नाम की भी सिफारिश की है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, सांस्कृतिक कार्य, पर्यटन और लोकनिर्माण विभागों की बजट मांगों पर चर्चा का जवाब दे रहे थे।
आपकी बात
क्या सचिन के कप्तानी छोड़ने से उनका पूरा ध्यान अब केवल अपने प्रदर्शन पर ही होगा? भारत रत्न के लिए सचिन के नाम की सिफारिश पर आप क्या सोचते हैं? इस खबर पर अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स लिखकर दे सकते हैं।
EXCLUSIVE: युवराज सोमवार को भारत लौटेंगे
IPL 5 : मुंबई इंडियंस के मैजिक से चित हुआ चेन्नई सुपरकिंग्स
IPL 5 : ईडन में आज टकराएंगे दोस्त से दोस्त और भाई से भाई
अब पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी भारतीय हॉकी टीम









