खेल डेस्क.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 31 रन की हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खराब फील्डिंग को भी हार का एक कारण बताया है। धोनी का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय फील्डरों ने जो कैच छोड़े और रन आउट करने के मौके गंवाए वो टीम के लिए महंगे साबित हुए।
फटाफट क्रिकेट के ग्लैमरस रूप आईपीएल में एक बार धोनी को अपनी टीम की खराब फील्डिंग से परेशान होना पड़ा था। तब धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे थे। डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मुकाबले में कुछ ऐसी फील्डिंग हुई कि देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
इस वीडियो को आप जितनी भी बार देखेंगे उतनी बार हंसी से लोट-पोट होना गारंटीड है।