विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Chennai Super Kings V/S Deccan Chargers

IPL-5: धोनी जीते, टॉप 4 में चेन्‍नई,

Agency | May 05, 2012, 07:50AM IST
 
 


चेन्‍न्‍ई. कैमरून व्हाइट (77) रनों की अर्धशतकीय पारी पर पानी फेरते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल-5 के 46वें लीग मैच में 10 रनों से पराजित कर अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बना ली। चेन्नई की 11 मैचों में यह पांचवीं जीत है। उपयोगी 32 रन की तेज-तर्रार पारी के बाद कुमार संगकारा को फॉलो थ्रू में कैच कर पैवेलियन भेजने वाले सुरेश रैना मैन ऑफ द मैच रहे।  

 

 

टॉस जीतकर चेन्नई ने फाफ डू प्लेसिस (42) और महेंद्रसिंह धोनी (34) की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी डेक्कन 20 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।   डेक्कन की शुरुआत खराब रही और ओपनर पार्थिव पटेल (1) सस्ते में चलते बने। शिखर धवन (36) ने कैमरून व्हाइट (77) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला लेकिन बाद में धीमी बल्लेबाजी ने डेक्कन के लिए 161 का लक्ष्य भी मुश्किल कर दिया।

 

 

क्रिस्टियान 28 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे।   इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डू प्लेसिस ने 35 गेंदों पर 42 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। रैना ने 24 गेंदों पर 32 रन में दो चौके और दो छक्के मारे। कप्तान धोनी ने 28 गेंदों पर 34 रन की पारी में सिर्फ दो चौके लगाए। 

 

मुरली विजय(14) का विकेट 15 पर गिरने के बाद डू प्लेसिस और रैना ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इसके बाद चेन्नई ने लगातार अंतराल में अपने विकेट गंवाए। एल्बी मोर्केल ने (13), रवींद्र जडेजा ने 4 और ड्वेन ब्रावो ने नाबाद 12 रन बनाए। डेक्कन की तरफ से वीर प्रताप सिंह ने 35 रन पर दो विकेट लिए जबकि क्रिस्टियन, अभिषेक झुनझुनवाला, अमित मिश्रा और आशीष रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment