विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Chris Gayle Wants Magic From Bowl After Batting

गेंद से भी कमाल दिखाना चाहता है यह तूफानी बल्लेबाज!

Dainikbhaskar | Apr 27, 2012, 12:07PM IST
 
 

मुंबई. आईपीएल-5 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वे गेंदबाजी में भी कमाल दिखाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं एक ऑल राउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। कप्तान जब भी मुझे मौका देंगे, मैं गेंदबाजी में भी प्रभावी प्रदर्शन करना चाहूंगा।

इस लीग में गेल सात मैचों में 250 रन बना चुके हैं और वे अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। हालांकि उन्हें गेंदबाजी में कुछ ही ओवर फेंकने का मौका मिला, जिनमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

वेस्टइंडीज के गेल ने कहा कि मेरा काम टीम को तेज शुरुआत देना है, जिसमें मैं अभी तक सफल रहा हूं। एक बार अच्छी शुरुआत मिल जाए, तो टीम बड़ा स्कोर बना सकती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment