विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Concerns Over Ajmal’S Action In Sri Lanka

फुल स्लीव टी-शर्ट की आड़ में थ्रो कर रहे हैं अजमल?

agency | Jul 03, 2012, 20:48PM IST
 
 


कोलंबो.पाकिस्तान का एक और क्रिकेटर विवाद में फंसता नज़र आ रहा है। पाकिस्तान के क्रिकेटर सईद अजमल के बॉलिंग एक्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं। गॉल में पहले टेस्ट के बाद श्रीलंका में अजमल के एक्शन पर एक बार फिर उंगलियां उठ रही हैं।
 
श्रीलंका के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि संदेह भरे एक्शन के बावजूद कोई भी अजमल पर सवाल नहीं उठा रहा है। श्रीलंकाई अखबार द नेशन में एक श्रीलंकाई क्रिकेटर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'अजमल तो मानो मर्डर कर आसानी से निकलता जा रहा है और कोई उस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।' अखबार ने श्रीलंकाई खिलाड़ी के हवाले से आगे लिखा, 'अजमल सिर्फ पूरी बांह की टी-शर्ट पहनकर गेंदबाजी करता है। यहां तक कि वह प्रैक्टिस भी ऐसी ही टी-शर्ट में करता है। वह आधी बांह की टी-शर्ट सिर्फ बल्लेबाजी करते समय पहनता है। ऐसे में इस बात पर संदेह पैदा होता है कि वह अपनी बांह गेंदबाजी के समय मोड़ता भी है या नहीं?'
 
श्रीलंका के क्रिकेट लेखक सादी थाफीक ने कहा, 'अजमल की कुछ गेंदों के दौरान उनकी बांह 15 डिग्री से ज़्यादा घूमती है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक सिर्फ 15 डिग्री तक ही बांह को मोड़ा जा सकता है।'  थॉफीक ने एक कॉलम में लिखा है, 'ऐसा नहीं है अजमल की सभी गेंदों पर सवाल है। लेकिन उनकी टॉप स्पिनर गेंद जरूर शक के दायरे में है।' गौरतलब है कि श्रीलंकाई क्रिकेटर पिछले साल नवंबर में भी यूएई में भी अजमल के एक्शन पर सवाल खड़े कर चुके हैं। यूएई में सीरीज के दौरान और मौजूदा सीरीज़ में भी ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून ही मैच रेफरी रहे हैं।  अजमल ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 7 विकेट लिए थे। यह मैच श्रीलंका 209 रनों से जीता था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment