IN PICS: विंबलडन में हुई बगावत... और टेनिस बन गया SEXY
dainikbhaskar.com | Jun 23, 2012, 11:11AM IST

खेल डेस्क. 25 जून से साल के तीसरे ग्रेंड स्लेम विंबलडन शुरू होगा। इस साल का विंबलडन लंदन ओलिंपिक की वजह से ज्यादा खास बन गया है। इस टूर्नामेंट में शिरकत कर खिलाड़ी ग्रास कोर्ट पर अपनी तैयारियों को परखना चाहेंगे।
लंदन के विंबलडन कोर्ट पर खेलने वाले खिलाड़ियों को एक ड्रेस कोड फॉलो करना होता है। ऑल इंगलैंड क्लब के नियमों के मुताबिक प्लेयर्स सफेद के अलावा कोई अन्य रंग की ड्रेस नहीं पहन सकते। साथ ही खिलाड़ियों को विंबलडन कोर्ट की गरिमा का भी ख्याल रखना होता है।
टेनिस के खेल में महिला खिलाड़ियों की छोटी-छोटी ड्रेस अकसर चर्चा का विषय बनी रहती है। क्या आप जानते हैं कि टेनिस में छोटी स्कर्ट की शुरुआत विंबलडन से हुई थी?
आइए तस्वीरों में देखते हैं विंबलडन के इतिहास की सबसे विवादास्पद ड्रेसों पर...






