विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Danny Morrison Gets Cozy With IPL Cheerleader

फिर फिसली कीवी कमेंटेटर की 'नीयत', कर दी चीयरलीडर के साथ 'वो' हरकत

Dainikbhaskar.com | May 16, 2012, 12:03PM IST
 
 


खेल डेस्क.न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन महिलाओं के साथ कुछ ज्यादा ही कम्फर्टेबल महसूस करते हैं। इसकी झलक आईपीएल में अकसर देखने को मिल जाती है। मौजूदा सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच से पहले भी ऐसा कुछ देखने को मिला।

 

हुआ कुछ यूं कि मैच के दौरान सेट मैक्स चैनल पर प्रसारित होने वाले क्रिकेट शो एक्सट्रा इनिंग्स में मॉरिसन और अजय जडेजा बैठे थे। उनके साथ शो की होस्ट अर्चना विजया भी मौजूद थीं।

 

बातचीत के दौरान दिल्ली के अखाड़ों की चर्चा शुरू हुई। कुश्ती सिर्फ पुरुषों ही नहीं बल्कि महिला खिलाड़ियों के बीच भी बहुत प्रचलित है। शो में कुछ महिला पहलवानों को कुश्ती करते दिखाया गया।

 

इस फुटेज को देखने के बाद मॉरिसन कुछ ज्यादा ही उत्तेजित हो गए। उन्होंने जोश में शो में डांस कर रही एक चीयरलीडर को अपनी गोद में उठा लिया और उसके साथ कुश्ती करने लगे। मॉरिसन का यह रूप देखकर अजय जडेजा का चेहरा शर्म से लाल हो गया।

 

शो की होस्ट विजया ने मॉरिसन को खुद पर काबू करने का आग्रह किया, तब जाकर वो शांत हुए।

 

आईपीएल में बतौर प्रेजेंटर मॉरिसन अकसर ऐसी हरकतें करते रहते हैं। साल 2010 में उन्होंने आईपीएल की होस्ट रमोना के साथ भी ऐसी हरकत की थी।

 

ऊपर दिया वीडियो आईपीएल-3 का है, जब मॉरिसन ने रमोना के साथ वो हरकत की थी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment