सिडनी. ऑस्ट्रेलिया डे के अवसर पर मेजबान टीम को श्रीलंका के हाथों पराजय झेलने को मजबूर होना पड़ा। स्टार ओपनर डेविड वार्नर की नाबाद तूफानी पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाया। इस हार में वार्नर ने 2 खास रिकॉर्ड बुक में भी एंट्री की।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जॉर्ज बैली ने टॉस जीत कर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। पहला विकेट महज 8 रन के योग पर गिरने के बाद ओपनर डेविड वार्नर ने दूसरे छोर से आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 137 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।
हालांकि, श्रीलंका ने 18.5 ओवरों में 139 रन बना कर पांच विकेट से मैच जीत लिया, फिर भी वार्नर की नॉट आउट 90 रन की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आगे क्लिक कर जानिए, हार कर भी कैसे सिंकदर बने कंगारू वार्नर...