विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Deccan Batsmen Waste Captain Sangakkara Sacrifice

फिर से 'ढक्कन' बने डेक्कन चार्जर्स, बर्बाद हुई कप्तान की कुर्बानी

Dainikbhaskar.com | Apr 30, 2012, 11:14AM IST
 
 

खेल डेस्क. डेक्कन चार्जर्स टीम ने जैसे आईपीएल में हारने का नया रिकॉर्ड बनाने की ठान ली है। रविवार रात वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में डेक्कन चार्जर्स मुंबई इंडियंस से हार गए। डेल स्टेन की गेंदबाजी को छोड़ दिया जाए, तो किसी अन्य खिलाड़ी ने मैदान पर जुझारूपन नहीं दिखाया। महज 100 रन के योग पर ऑलआउट होकर एक बार फिर डेक्कन के बल्लेबाज 'ढक्कन' साबित हुए।

अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही डेक्कन चार्जर्स का प्रदर्शन सुधारने के लिए कप्तान कुमार संगकारा ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया था। बुरे फॉर्म से जूझ रहे संगकारा ने खुद को अंतिम एकादश से बाहर रखा। संगकारा को लगा कि शायद इससे टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके। लेकिन कप्तान की यह कुर्बानी भी बर्बाद हुई।

पार्थिव पटेल, जेपी डुमिनी, कैमरन व्हाइट और डेल स्टेन जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी यह टीम अबतक खेले 8 मुकाबलों में से 6 हार चुकी है। डेल स्टेन को छोड़कर कोई अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में विफल हो रहा है।

गत 26 अप्रैल को पुणे वारियर्स के खिलाफ मुकाबले में डेक्कन ने टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन व्हाइट ने बेहतरीन 78 रन की पारी खेली थी।

व्हाइट के इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए संगकारा ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में बाहर बैठना बेहतर समझा। जैसे ही डेक्कन चार्जर्स की अंतिम एकादश का ऐलान हुआ चारों ओर संगकारा के इस फैसले की सराहना होने लगी।

संगकारा ने पिछले पांच मैचों में 16.60 की खराब औसत से कुल 83 रन बनाए हैं। इसी लिए उन्होंने टीम के हित में यह निर्णय लिया।

लेकिन चार्जर्स के बल्लेबाज एक बार फिर फेल हुए। शिखर धवन (29 रन), डुमिनी (25 रन), पार्थिव पटेल (19 रन) और आशीष रेड्डी (10 रन) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका।

लासिथ मलिंगा और हरभजन सिंह ने मिलकर चार्जर्स के बल्लेबाजों का पिच पर टिकना मुश्किल कर दिया। मलिंगा ने महज 16 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं कप्तान भज्जी ने 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment