विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Delhi Vs Rajasthan Match In No Wide Ball Controver

अंपायर की एक चूक से जीत गए सहवाग!

Dainikbhaskar.com | Apr 30, 2012, 09:45AM IST
 
 

खेल डेस्क. क्रिकेट में एक छोटी सी लापरवाही भी मैच का रुख पलट सकती है। रविवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मैच जब रोमांचक मोड़ पर था, तब 19वें ओवर में अंपायर एक बड़ी चूक कर बैठे। इसका फायदा वीरेंद्र सहवाग की टीम को मिला।

हुआ कुछ यूं, दिल्ली के गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल ने 19वें ओवर की चौथी गेंद वाइड डाली। लेकिन अंपायर ने इसे वाइड करार नहीं दिया। अंपायर के इस निर्णय पर बल्लेबाज से लेकर फील्डर तक हैरान थे। सबने इसे छोटी सी बात समझकर हंसी में उड़ा दिया।

लेकिन अंत में यही गेंद जीत और हार का अंतर साबित हुई। राजस्थान यह मैच महज 1 रन के अंतर से हार गया। यदि यह गेंद वाइड दी गई होती, तो मैच का नतीजा कुछ और होता।

मैच खत्म होने के तुरंत बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय दीक्षित ने इस बात पर रोष जाहिर किया। दीक्षित ने ट्विटर पर लिखा, "19वें ओवर में मॉर्ने मॉर्केल की गेंद को वाइड ना दिया जाना महंगा पड़ा। यही गेंद जीत और हार का अंतर बन गई।"

राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसक भी अंपायर के इस निर्णय पर नाराज दिखे। मैच खत्म होने के बाद ट्विटर पर इस गेंद को लेकर अंपायरों की जमकर आलोचना हुई। कुछ प्रशंसकों ने अंपायर पर कार्रवाई तक की मांग उठा दी।

कोटला मैदान पर हुए मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को एक रन से हराया। इस मैच में राजस्थान के लिए अजिंक्या रहाणे ने शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली। लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच की अंतिम गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए दो रनों की दरकार थी। लेकिन इस गेंद पर ओवेस शाह रन आउट हो गए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment